चैधरी साहव की प्रतिमा पर पुप्प अर्पित करते विधायक सुनील शर्मा।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। किसान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर विभिन्न संस्थाओं एवं राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित की अपनी श्रद्धांजलि दी।
साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने अपने कार्यालय वसुंधरा में चैधरी चरण सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि करके जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमें चैधरी चरण सिंह जी के पद चिन्हों पर चलने की जररूत है। चैधरी साहब किसान, मजदूर, मजबूर की आवाज थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं आदि में गजक का वितरण किया गया।
इस मौके पर सचिन डागर पार्षद, पंचम चैधरी पूर्व पार्षद, नरेश भाटी पार्षद, पवन रेडी पार्षद, सुजीत गिरी पार्षद, आशुतोष शर्मा पार्षद, राजकुमार पार्षद, सतीश शर्मा, ललित भारद्वाज, बिट्टू चैधरी, चंद्रभूषण मावड़ी, मुकेश रावल, जयकुमार, रेणु सिंह, निधि बंसल, कामनी बढोरिया, मनवीर परचा, रमन त्यागी, तरुण भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, घनश्याम तिवारी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके अलावो समाजवादी पार्टी साहिबाबाद के नेता मनमोहन झा गामा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह की वसुंधरा किसान चैक पर स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं फल वितरण कर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर चैधरी साहव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से अरविंद कठेरिया, अजय कुमार ,शोएब अब्बासी ,सतबीर चैधरी, जितेंद्र यादव, विपिन मिश्रा, अमित कुमार, राजेश कुमार, संदीप, रविंद्र प्रताप यादव, नफीस आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



0 comments:
Post a Comment