सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकार सफदर हाशमी के 31 वे शहादत दिवस पर आज उनके साथी कलाकारों ने कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर माकपा नेता सीताराम येचुरी, वृंदा करात, प्रसिद्ध शायर जावेद अख्तर, फिल्मी तारिका शबाना आजमी,आदि ने इस समारोह में भाग लिया और अपनी तरीके से सफदर को याद किया।
जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 1989 के दिन मजदूरों के बीच हल्ला बोल नुक्कड़ नाटक खेलते हुए प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी एवं एक नेपाली मजदूर राम बहादुर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेसी नेता मुकेश शर्मा मुख्य आरोपी था। उसी घटना को याद करते हुए हर साल 1 जनवरी को जन नाट्य मंच दिल्ली के कलाकार सहादत स्थल अंबेडकर पार्क झंडापुर में आते हैं और नुक्कड़ नाटक कर एवं सभा कर उन्हें याद करते हैं। इस अवसर पर सफदर हाशमी की पत्नी मलयश्री हाशमी अपने साथी कलाकार सुधनवा देशपांडे, सानिया ,डॉ विजेंद्र, अशोक तिवारी, प्रियंका,कोमका आदि के साथ यहां आए और अनसुलझे अफसाने नाम का एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
कलाकारों ने अपने साथी को याद करते हुए नाटक जारी है, सफदर जिंदा है। लाल झंडा लेकर कामरेड आ गए आगे बढ़ते जाएंगे, तुम ना रहे इसका गम न कर आगे बढ़ते जाएंगे। अमन के रखवाले हम एक हैं, हर जुल्म से लड़ने वाले सब एक हैं। तू जिंदा है ,तो जिंदगी की जीत में यकीन कर अगर कहीं स्वर्ग है तो उतार ला जमीन पर। यह जंग है तेरे आजादी की हम हिंद के रख वालों की ,आदि तराने प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन सीटू ट्रेड यूनियन के साहिबाबाद उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर दिल्ली राज्य कमेटी सीटू के उपाध्यक्ष केएम तिवारी, जिलाध्यक्ष सीटू दिनेश मिश्रा, जिला सचिव ईश्वर त्यागी, एरिया सचिव साइट 4 जीएस तिवारी, ब्रह्मजीत सिंह तथा महामंत्री जेपी शुक्ला आदि उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment