सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश गाजियाबाद के निर्देशन में रत्नेश कमलदीप आनंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर तहसील विधिक सेवा समिति तहसील लोनी गाजियाबाद के क्षेत्राधिकार में ग्राम सभा गनोली लोनी गाजियाबाद में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर की अध्यक्षता महेश यादव नामित अधिवक्ता गाजियाबाद ने की संचालन शहजाद अली ने किया।
शिविर में उपस्थित, महेश यादव नामित अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद ने श्रमिक विधियां, मध्यस्था केंद्र, लोक अदालत, निशुल्क वकील की सेवाएं, आदि के संबंध में उपस्थित जनता को जागरूक किया। क्षेत्रीय लेखपाल तहसील लोनी के द्वारा तहसील स्तर से संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। अभिषेक कुमार समन्वय अधिकारी, कॉमन सर्विस सेंटर गाजियाबाद के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, एवं नेशनल पेंशन स्कीम, सीएससी पर संचालित आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में उपस्थित कमालुद्दीन सहायक परामर्शदाता ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केंद्र वितीय साक्षरता की जानकारी दी। शिविर का संचालन कर रहे शहजाद अली ,के द्वारा टैली ला योजना ,उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा संचालित यूपी कवच एप्स एवं जनसुनवाई ऐप, की जानकारी उपलब्ध कराई ।
शिविर में उपस्थित गांव के गणमान्य व्यक्तियों को प्लास्टिक बंद करने की शपथ दिलाते हुए उत्तर प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार बोर्ड के द्वारा संचालित आदि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में उपस्थित शिविर का समापन हातिम सिंह ग्राम प्रधान गनोली द्वारा धन्यवाद देकर किया गया। शिविर में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



0 comments:
Post a Comment