शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में भी पूजन कर प्रसाद बांटा गया
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के मंदिर में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मां शारदे की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया गया। विधि विधान से मां शारदे पूजन व स्नान मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने कराया। वस्त्र, फूल-फल, मेवे का भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में मेवाड़ के शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थियों ने भजन-कीर्तन से मां शारदे के प्रति अपनी आस्था, आराधना व वंदना के स्वर समर्पित किए। डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष वसंत पंचमी का पर्व इसी प्रकार से मनाया जाता है। इसका मकसद शिक्षा के मंदिर में शारदे का वंदन कर शिक्षा का माहौल बनाये रखना तो है ही, हर सम्प्रदाय के विद्यार्थियों में मां शारदे का पूजन-वंदन करने की प्रेरणा देना भी है। प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन हुआ।
दूसरी तरफ शांति निकेतन पब्लिक सकूल में भी आज मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से किया गया । इस मौके पर स्कूल के छात्र - छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया । पूजा के बाद सभी ने मिलकर भजन किर्तन किया। इसमें पूर्व छात्र मोनिका, रीतू और एकता का योगदान सबसे ज्यादा था। स्कूल के सहयोगी मनीष पांण्डेय का भी भजन किर्तन में पूर्ण योगदान रहा। हवन के बाद प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया। इस मौके पर कक्षा तृतीय से आठवीं तक के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मां शारदे का पूजन किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक संजय त्रिपाठी बच्चों को मां सरस्वती की पूजा शिक्षा के लिए कयों जरूरी है इस पर प्रकाश डाला। प्रदीप शर्मा, एस प्रसाद, संजू सिंह, रजनी जोशी, रोहनी यादव ने पूजा में भरपूर योगदान दिया।



0 comments:
Post a Comment