रूट डायवर्जन के लिये प्रदर्शन करते लोग।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र और उसके आसपास में रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन कर सोमवार को गाजियाबाद से सराय काले खां जाने वाले बसों का रूट डायवर्जन करने की मांग की है। इन लोगों की मांग है सराय काले खा जाने वाली बसें वसुंधरा चैक से सौर ऊर्जा मार्ग झंडापुर होते हुए सूर्यनगर के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना हों।
जानकारी के अनुसार कड़कड़ मॉडल ,झंडापुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने सौर ऊर्जा मार्ग पर सोमवार को प्रदर्शन कर सराय काले खां और गाजियाबाद के बीच चलने वाली बसों का रूट डायवर्जन करने की मांग की। लोगों का कहना है कि झंडापुर कड़कड़ मॉडल ,सूर्यनगर चंदनगर ब्रिज विहार आदि में लाखों की आबादी रहती है ,जो सार्वजनिक परिवहन से महरूम है। इसलिए गाजियाबाद से सराय काले खान चलने वाली बसों का रूट बदल कर वसुंधरा चैक से सौर ऊर्जा मार्ग झंडापुर सूर्य नगर, चंदनगर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करें। इससे न केवल लाखों की आबादी को सार्वजनिक परिवहन मिलेगा बल्कि साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी ।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से बबली रावल, अरुण तोमर, राकेश राघव, अरुण उपाध्याय, आशीष बंसल, सुभाष रावल, देवेंद्र राघव, दुष्यंत तथा कृष्णपाल आदि थे।



0 comments:
Post a Comment