मंचासीन सीईएल कंपनी के अधिकारी और शिक्षिका।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । भारत सरकार के उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) कंपनी ने अपनी सीएसआर गतिविधि निधि के अंतर्गत 20 लाख की लागत से झंडापुर के प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया है। आज इस विद्यालय का उद्घाटन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष बीएन सरकार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक( पीएंड एस )अनिल महाजन, कार्यकारी निदेशक वित्त पंकज मल्होत्रा, तथा स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता बहुखंडी आदि उपस्थित थे।
सीईएल कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी एन सरकार ने बताया कि बालक हमारे देश के कल के नागरिक हैं और स्कूल से ही समाज का निर्माण शुरू होता है इसलिए उद्योग क्षेत्र की भी जिम्मेदारी है कि वह समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । बच्चों को अच्छा परिवेश मिले, वहां का वातावरण स्वच्छ और हरा भरा तथा शिक्षकों को भी पढ़ाने के अच्छी सुविधा हो तो निश्चित तौर से हमारे देश का भविष्य भी सुंदर होगा। इसी ध्येय से आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यालय के भवन का पुनर्निर्माण के अलावा स्कूल के बच्चों के लिए सुसज्जित रसोई, पंखे कूलर,बिजली वैकप के लिये इनवरटर,कम्प्यूटर,बैठने के लिये ब्रेंच.टेेबिल, आरो का पानी , शौचालय तथा अन्य सभी जरूरी सामान उनकी कंपनी ने उपलब्ध कराए हैं। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार सीएसआर गतिविधि निधि के अंतर्गत यह कार्य 20लाख रूपये खर्च कर संपन्न कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सुंदर माहौल में स्कूल के शिक्षक गण बच्चों को और बेहतर शिक्षा देने में सफल होंगे ।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता बहुखंडी ने एक बालिका की कहानी बताते हुए कहा कि जब उन्होंने एक बच्ची से उसके घर जाकर पूछा कि तुम स्कूल क्यों नहीं आ रही हो तो उस बच्ची ने तपाक से कहा कि मैं सड़े हुए से स्कूल में पढ़ाई नहीं करूंगी। आज हमारा विद्यालय सुंदर और साफ बन गया है अब हमारे बच्चे अपने आप को अपमानित महसूस नहीं करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment