सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना टीला मोड़ पुलिस ने लगातार तीसरे दिन अवैध कच्ची शराब की भारी खेप बरामद की है। लेकिन कच्ची शराव कौन बना रहा है इसका पता लगाने में पुलिस नाकाम है।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र रतन लाल निवासी गांव रिस्टल थाना टीला मोड़ को रिस्टल गांव के पास से अवैध कच्ची शराब 50 लीटर तथा 800 ग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि रोजाना फरुखनगर और उसके आसपास के इलाकों में अवैध कच्ची शराब पुलिस बरामद कर रही है लेकिन यह अवैध कच्ची शराव कौन बना रहा है इस पर पुलिस चुप है।



0 comments:
Post a Comment