सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । कर्मचारी यूनियन ने इंदिरापुरम स्थित मैसर्स प्रसीडम स्कूल के प्रबंधकों की शिकायत उप श्रम आयुक्त गाजियाबाद से की है। शिकायत में स्कूल प्रबंधकों द्वारा स्कूल के 90 ड्राइवर और हेल्परों का मार्च माह का अर्जित वेतन नहीं देने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार मैसर्स प्रेसीडम एजुकेशनल प्राइवेट लिमिटेड 16 ए अहिंसा इंदिरापुरम में है जिस पर मार्च माह का अर्जित वेतन अब तक भुगतान न किये जाने का आरोप है। सीटू श्रमिक यूनियन के जिला उपाध्यक्ष बीके सिंह ने स्कूल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही कर स्कूल के चालक और परिचालकों के वेतन का भुगतान कराए जाने की मांग श्रम उपायुक्त को लिखे एक पत्र द्वारा की गई है। पत्र में बताया गया है कि लाक डाउन के कारण सरकार ने सभी कर्मचरियों व मजदूरों को बिना कटौती किये पूरा वेतन का समय पर भुगतान करने का आदेश किया हुआ है। इसके बाद भी वेतन न देकर प्रबन्धक सरकार के आदेश का खुला उलंघन कर रहे हैं । जिसके कारण सम्बन्धित कर्मचारयों के परिवारों के सामने भूखों मरने की भयंकर स्थिति पैदा हो गई है। अतः प्रबंधकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करके सम्बन्धित कर्मचारियों को पूरा वेतन भुगतान कराया जाय।



0 comments:
Post a Comment