सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । बी199 शालीमार गार्डन के एक भवन में बृहस्पतिवार की दोपहर में बिजली के मीटर में आग लग गई । इससे पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया रास्ता बंद होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए। फोन करने के बावजूद अग्निशमन विभाग की गाड़ी समय पर नहीं आई । बाद में बिजली घर जाकर लाइन कटवाई गई।
बी ब्लॉक आरडब्लूए के उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी ने बताया कि बी-199 की बिल्डिंग में बृहस्पतिवार की दोपहर में अचानक धुआं उठा और आग लग गई । यह आग बिजली के मीटर से शुरु हुई थी। उन्होंने अग्नि शमन विभाग को सूचना दी लेकिन समय पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। तब उन्होंने भाग कर किसी तरह से शालीमार गार्डन बिजली घर से शटडाउन लिया और बिजली की लाइन कटवाई । फिर आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए लोगों ने अपने हाथों से पानी ,गमलों की मिट्टी और रेत को फेंका। करीब 2: 45 बजे अग्नि शयन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। गनीमत रही आग पर समय रहते काबू पा लिया वरना बहुत भारी क्षति हो सकती थी तथा लॉक डाउन के कारण घरों में बंद लोगों की जान जा सकती थी।
फोटो कैप्शन- बिजली के मीटर में लगी आग।



0 comments:
Post a Comment