कॉलोनी को अनसील्ड की कार्रवाई के दौरान मौजूद जिलाधिकारी,एसएसपी तथा नगर मजिस्ट्रेट।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । गाजियाबाद जिले के लिए आज का दिन एक अच्छी खबर लेकर आया है। गाजियाबाद जिले की आठ एपिक सेन्टर्स आवासीय कालोनियों को 14 दिन के कोरिंटिन किए जाने तथा कोरोना वायरस से संबंधित कोई नया मरीज नहीं मिलने के कारण जिला ऑरेंज जोन में आ गया है। इस कारण सभी 8 आवासीय कॉलोनियों को सील मुक्त कर आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण गाजियाबाद जिले की आठ आवासीय सोसायटियों को कोरिंटीन करने के लिए सील किया गया था। जिनमें छह आवासीय सोसाइटी हिंडन पार क्षेत्र साहिबाबाद की थी। इनमें ज्ञान खंड इंदिरापुरम प्रथम, शिप्रा सनसिटी इंदिरापुरम, सेक्टर 2बी वसुंधरा, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2, सेक्टर 6 वैशाली तथा ऑक्सी होम सोसायटी, भोपरा थीं। 14 दिनों के कोरेंटिन के बाद संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आने पर इन सभी की सील खोल कर आवागमन के लिए मुक्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी संक्रमित आवासी कॉलोनियों का अध्ययन किया और सबसे पहले उन्होंने एसएससी सफायर सोसाइटी राज नगर एक्सटेंशन की सील को खोलने के लिए नगर मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल को आदेश दिए। इस मौके पर माइक के द्वारा सोसायटी के लोगों को बताया गया कि उनकी कॉलोनी कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गई है, इसलिए सील खोल दी गई है। इससे निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा गाजियाबाद की खाटू श्याम कॉलोनी दुहाई को भी सील मुक्त कर दिया गया है।
प्रशासन ने सोसायटी के लोगों से यह अपील भी की है कि कोविड-19 महामारी के चलते कोरोना प्रोटोकॉल का वे पूरा अनुपालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें तथा मास्क पहने और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें तथा सैनिटाइजर का निरंतर उपयोग करें।



0 comments:
Post a Comment