सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 37 से पार्षद के बड़े भाई और एक साथी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस खबर से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार वार्ड 37 गाजियाबाद नगर निगम से पार्षद ने अभी कुछ समय पहले चिकित्सकों की एक टीम के आने पर अपने और अपने परिवार वालों की कोरोना जांच कराई थी। इस जांच की रिपोर्ट आगई है। रिपोर्ट में उनके बड़े भाई 55 वर्षीय मुकेश भाटी और एक साथी 45 अरुण कुमार चैधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
इस रिपोर्ट के पाजिटिव आने से पार्षद के परिवार और उनके साथ रहने वालों में हलचल मच गई है । जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दोनों लोगों को कोरेंटिन करने के लिए लेने आने वाली है।
गौरतलव है कि मुकेश भाटी भाजपा नेता रवि भाटी के पिता हैं और अरुण कुमार चैधरी उनके मित्र बताए गए हैं । इस खुलासे के बाद पार्षद और उनके साथ रहने वाले अन्य लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना से आशंकित हैं ।



0 comments:
Post a Comment