श्रमिक समस्याओं को लेकर सीटू यूनियन का प्रदर्शन।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद। देशभर में कोरोना वायरस के कारण चल रहे लाॅकडाउन की वजह से किए गए श्रमकानूनों में बदलावों को लेकर ट्रेड यूनियन सीटू ने राष्ट्रवादी आंदोलन के तहत साइट 4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार सीटू ट्रेड यूनियन ने अपने कार्यालय सफदर हाश्मी स्मारक झंडापुर साहिबाबाद पर सीआईटीयू के आवाह्न पर आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में सीटू के कार्यकर्ताओं ने साहिबाबाद औद्यागिक क्षेत्र में प्रदर्शन किया और सीटू के द्वारा उठाये गये मुद्दों के नारे लगाये। इस प्रदर्शन में कामरेड केएम तिवारी,जीएस तिवारी,ईश्वर त्यागी,गामा प्रसाद,राज वीर सिंह,सुशील शर्मा,तारा सिंह,मुन्नाराम आदि लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सीटू ट्रेड यूनियन ने इस प्रदर्शन के द्वारा सरकार से मांग की है कि वह 3 साल के लिए श्रम कानूनों को स्थगित किये जाने के फैसले को वापस ले, सभी मजदूरों की नौकरी की गारंटी हो,मजदूरों/कर्मचारियों को लाक डाउन की अवधि का पूरा वेतन का भुगतान किया जाये, लाक डाउन से प्रभावित हर परिवार को मुफ्त में पूरा राशन दिया जाये,मंहगाई पर रोक लगाई जाये,ड्यूटी के दौरान कोरोना ग्रस्त कर्मचारियों को 5 लाख रूपये मदद दी जाये तथा मजदूरों से पूर्व की भांति 8 घंटे ही काम कराया जाये। इस के आलावा सीटू जिला कार्यालय गाजियाबाद पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिसमें कामरेड दिनेश मिश्रा,जे पी शुक्ला आदि ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment