सीमा क्षेत्र का जायजा लेते जिलाधिकारी व एसएसपी।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । जिलाधिकारी एवं एसएसपी गाजियाबाद ने दिल्ली यूपी सीमा से पर बनाई गई पुलिस बैरियर का निरीक्षण किया और वहां की जा रही चेकिंग की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी और जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे अपने अधीनस्थों के साथ दिल्ली यूपी क्षेत्र की सीमा चैकी ट्रांसपोर्ट नगर,यूपी गेट, महाराजपुर ,खोड़ा, तुलसी निकेतन तथा खोड़ा आदि में लगाए गए बेरियर पर पहुंचे तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों को चेकिंग करने के विषय में दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने सख्त लहजे में अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि वे अपने सीमा क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को नहीं आने दें। केवल उन्हें आने जाने की छूट दी जाए जिन्होंने जिला प्रशासन से आने-जाने के वैध पास ले रखे हैं । दोनों अधिकारी थाना खोड़ा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों के विषय में अधिक चिंतित थे तथा वहां पर विशेष निगरानी और सावधानी वरतने के आदेश पहले से ही दिए गए हैं।
जिला अधिकारी गाजियाबाद ने निर्णय किया है कि वे खोड़ा से सटे नोएडा के पुलिस उपायुक्त एवं दिल्ली सीमा क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर खोड़ा की तरह वे अपने क्षेत्रों को भी सेक्टर में बांट कर कोरोना से लड़ने की स्कीम लागू करने के लिए कहेंगे।



0 comments:
Post a Comment