सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। गरीब व जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहे है युवा समाज सेवी ललित त्यागी। कल उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ 15 गरीब व जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन वितरित किया।
युवा समाज सेवी ललित त्यागी ने बताया कि वे लोगों के बीच दिन रात सेवा कार्य में लगे हुए हैं । शाम को महादेव की रसोई में भोजन बनाते है तथा अपने सहयोगियों के सहयोग से गरीब व जरूरत मंद लोगों के बीच जाकर बांटते हैं। इसके साथ ही जिन्हें सुखा राशन की आवश्यकता होती उनके घर सुखा राशन भी पहुंचाते हैं। इस कार्य में उनके साथ संजीव कुमार शर्मा, रंजन त्यागी, शिव कुमार, ब्रहमपाल सिंह सदरपुर वाले जैसे सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलता है।
उन्होंने बताया कि वे पिछले 5 सालों से 1857 के वीर सपूतों को नमन करते आ रहे हैं । हमें आजादी फ्री में नहीं मिली है इसके लिए बहुत संघर्ष करने पडे हैं । कल इन लोगों ने वीर सपूतों को याद किया और कहा कि वे भारत के असली हिरो थे देश उनका सदा आभारी रहेगा । इसके अलावा बेजुबान जनवार को भोजन खिलाने के काम में भी वे लोग लगे हुए हैं।



0 comments:
Post a Comment