सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । शराब के ठेके खुलने की सूचना पर आज नशाखोरों की लाइन ठेका खुलने के समय से पहले से ही लग गई। लेकिन शराब के ठेके तो खुले नहीं पुलिस के डंडे और खाने पड़े ।
जानकारी के अनुसार दूसरे दौर के शट डाउन के बाद तीसरे शटडाउन के पहले दिन शराब के ठेके खोले जाने की उम्मीद ने शराबियों के चेहरे पर रौनक ला दी। शराबियों ने अपना रंग दिखा दिया और सोमवार की सुबह 7 बजे से पहले ही शराब के ठेकों के बाहर लाइन में लग गए। नतीजा यह हुआ की कई ठेकों पर 1 किलोमीटर से भी लंबी लाइन लग गई। राजेंद्र नगर सेक्टर 5 के ठेके पर भी यही आलम था । शराब के ठेके पर लाइन लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबियों को डंडे मार मार कर वहां से खदेड़ा।
गौरतलब है कि सोमवार से यूपी में शराब के ठेके खुलने की लोगों को उम्मीद थी। लेकिन गाजियाबाद के जिला प्रशासन ने शराब के ठेके खोलने की इजाजत नहीं दी । लिहाजा शराब के चाहने वाले लोगों उम्मीदों पर पानी फिर गया। लेकिन शराब के बेहद शौकीन लोग शराब के ठेकों के बाहर लाइन लगा लिए कि वे आज अपनी 2 महीने पुरानी ख्वाहिश को पूरा करेंगे। परिणाम स्वरूप उन्हें शराब तो नहीं मिली पुलिस की लाठियां खाने को जरूर मिलीं।



0 comments:
Post a Comment