- गरीब, असमर्थ लोगों तथा वादकारियों को निशुल्क न्याय दिलाएगा यह ऐप।
सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुसार भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय द्वारा अधिवक्ताओं, वादकारियो एवं समाज के कमजोर वर्गो के व्यक्तियो को निःशुल्क विधिक सेवा प्रदान करने हेतु ‘ न्याय बंधु ऐप ’ आरम्भ किया गया है। न्याय बंधू मोबाइल ऐप के द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों व आवेदकों को पंजीकृत प्रो -बोनो एडवोकेट से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सेवा मे सहायता की जाती है। पूरे भारत में न्याय बंधू मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। उक्त जानकारी श्री हरिकेश कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद द्वारा प्रदान की गई ।



0 comments:
Post a Comment