शांतिदूत न्यूज नेटवर्क
बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के कारण फंसे हुए प्रवासी कामगारों को उनके मूल स्थानों तक भेजने के लिए शुक्रवार से विशेष ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है और इसके लिए संबंधित राज्यों से सहमति मांगी है। कर्नाटक सरकार ने अपने पहले के फैसले को पलटते हुए यह निर्णय लिया है। इससे पहले उसने विशेष ट्रेनों के लिए भेजा गया अनुरोध रेलवे से वापस ले लिया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने बृहस्पतिवार को झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा को पत्र लिखकर उन्हें इस फैसले से अवगत कराया और और कामगारों को भेजे जाने के संबंध में उनसे सहमति मांगी है।
राज्य के प्रमुख राजस्व सचिव तथा प्रवासी श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के लिए नोडल अधिकारी एन मंजूनाथ प्रसाद ने विभिन्न राज्यों में अपने समकक्षों को पत्र लिखा और उनसे शुक्रवार से शुरू होने वाली विशेष ट्रेनों की आवाजाही के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने को कहा।



0 comments:
Post a Comment