शांतिदूत न्यूज नेटवर्क
नयी दिल्ली । राज्य सभा की 18 सीटों के लिए स्थगित किये चुनाव अब 19 जून को होंगे।
चुनाव आयोग ने गत 25 फरवरी को 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की थी तो 10 राज्यों की 37 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये थे। शेष 18 सीटों के लिए कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप को देखते हुए चुनाव स्थगित कर दिये गये थे।
आयोग ने अब आंध्र प्रदेश की चार, मध्य प्रदेश की तीन, झारखंड की दो, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन, गुजरात की चार तथा मणिपुर की एक सीट के लिए चुनाव की घोषणा की है।
मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतों की गिनती भी 19 जून को शाम पांच बजे शुरू हो जाएगी। पूरी चुनावी रक्रिया 22 जून से पहले पूरी कर ली जायेगी।



0 comments:
Post a Comment