सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । सरकारी एवं निजी संस्थाओं में आज देश की आजादी के 74 वी वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को याद किया गया।
स्वामी विवेकानंद स्कूल राजेंद्र नगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम प्रसाद गौतम ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डॉ राधेश्याम गुप्ता, कैलाश राघव ,आलोक ,भीमसेन ,वीरेंद्र शर्मा, सतीश सिंह, प्रधानाचार्य विशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
डीएवी स्कूल राजेंद्र नगर में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा ने किया तथा इससे पहले देश के स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा श्रद्धा सुमन भेंट किए। लाजपत नगर में प्रेस क्लब साहिबाबाद द्वारा आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया गया और मिठाइयां बांटी। इस अवसर व पत्रकार एसपी चैहान, ठाकुर पंकज सिंह, चंदन सिंह, मनोज कुमार ,नदीम चैधरी आदि उपस्थित थे। डीएलएफ स्कूल साहिबाबाद में स्कूल की कार्यकारी निदेशक मृगनैनी खुल्लर ने ध्वजारोहण किया। आई टी एस मोहन नगर में ध्वजारोहण प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक और अनेक वरिष्ठ जनों ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैशाली के महानगर संघचालक माखनलाल ने धवजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षद सरदार सिंह भाटी, कालीचरण पहलवान एवं रवि भाटी आदि उपस्थित थे।




0 comments:
Post a Comment