सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
कौशांबी । उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग का यशोदा हॉस्पिटल, कौशाम्बी में स्वास्थ्य स्थिर है। उनकी प्राइमरी एंटी वायरल थिरैपी प्रारम्भ कर दी गई है
जानकारी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को मंगलवार को दोपहर में कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने बताया कि अतुल गर्ग का इलाज यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी के श्वांस एवं कोविड रोग विशेषज्ञ डॉ प्रोफेसर डॉक्टर आर के मनी, डॉक्टर के के पांडे, डॉक्टर अर्जुन खन्ना एवं डॉ अंकित सिन्हा की टीम द्वारा किया जा रहा है , साथ ही अतुल गर्ग को उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं ह्रदय की बीमारी होने की वजह से वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ असित खन्ना एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ ए पी सिंह द्वारा भी इलाज किया जा रहा है ।
हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर सुनील डागर ने बताया कि अतुल गर्ग का स्वास्थ्य स्थिर है सभी जांचों की रिपोर्ट नियंत्रण में आई हैं, हॉस्पिटल के प्राइवेट रूम में एडमिट रह कर वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं तथा उनकी प्राइमरी एंटी वायरल थिरैपी प्रारम्भ कर दी गयी है



0 comments:
Post a Comment