सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । थाना साहिबाबाद पुलिस पर आरोप है कि वह पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती और उसे चैकी से थाने घुमा-घुमा कर इतना परेशान कर दिया जाता है कि आखिरकार वह रिपोर्ट लिखाना ही भूल जाता है।
ताजा मामला 3 अगस्त का है जब एक डैन कंपनी का टेक्नीशियन किसी ग्राहक के यहां इंटरनेट का कनेक्शन लगाने के लिए लाइन पर काम कर रहा था और उसकी नीचे बाइक खड़ी थी। उसके सामने ही उसकी बाइक को एक चोर चोरी करके ले गया। जब तक वह खंबे से नीचे उतर करके आया तब तक चोर बहुत दूर जा चुका था। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी।
पीड़ित ने दौड़ कर इस मामले की शिकायत पास ही स्थित पुलिस चैकी शालीमार गार्डन में की। जब पीड़ित संजय यादव पुलिस चैकी शालीमार गार्डन गया तो आरोप है कि उसे एक हफ्ते तक चैकी इंचार्ज अन्नू कुमार ने दौड़ाया और आजकल- आजकल करते हुए थका दिया। इसके बाद उसे थाना साहिबाबाद भेज दिया । थाने में भी उसे निराशा मिली। तब से लेकर आज तक उसे थाना साहिबाबाद के कोतवाल के दर्शन नहीं हुए। नतीजा यह है कि वह अभी चैकी और थाने के चक्कर काट रहा है। इस संबंध में उसे एफआईआर दर्ज करने का सुझाव दिया गया लेकिन जब उसने ई एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की तो वहां से जवाब आया, डिले और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। संजय यादव का कहना है कि वह दिल्ली हर्ष विहार में रहता है और यह घटना शालीमार गार्डन में एक्स-1 में हुई है जो थाना साहिबाबाद क्षेत्र में आता है।



0 comments:
Post a Comment