सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । एक अन्य घटना में थाना टीला मोड़ पुलिस ने चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार संदिग्ध अपराधियों खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत हिंडन पुल फरुखनगर के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया। यह फर्जी नंबर प्लेट दिल्ली नंबर की लगी थी। इस रजिस्ट्रेशन नंबर को ई चालान एप पर डालकर जांच की गई तो बाइक गाजियाबाद में पंजीकृत होना पता चला। इस संबंध में सोनू पुत्र रामनिवास निवासी मथुरा थाना मुरादनगर, राहुल पुत्र शोभाराम तथा सूरजपुर भोले राम निवासीगण मास्टर कॉलोनी हरबंस नगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल रखने के अभियोग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कास्टेबल सर्वेन्द्र कुमार थे।



0 comments:
Post a Comment