सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो
साहिबाबाद । साहिबाबाद क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार को वार्ड 60 श्याम पार्क मेन के पार्षद एवं जीडीए बोर्ड सदस्य सचिन डागर के सहयोग से कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन कराने के लिए टैंकर का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया।
सैनिटाइजेशन टैंकर और ऑक्सीजन गैस सिलेंडर रिफलिंग सेवा के उद्घाटन अवसर पर विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। 2 गज की दूरी और मास्तक है जरूरी, के मंत्र को कढ़ाई के साथ अपनाना होगा। उन्होंने यह भी जनता से अपील की कि इस समय 18 अधिक उम्र के लोगों की वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा है। इसके लिए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और कोरोना का वैक्सीन लगवांयें, जिससे हर जान सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है तथा लोगों के लिए कोविड आइसोलेशन सेंटर और चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पार्षद सचिन डागर ने बताया कि उन्होंने कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का काम किया है। जिससे घर पर आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने छोटे सिलेंडरों को बड़े सिलेंडरों से रिफिल करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए कॉलोनियों के हर गली मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का काम जारी है।



0 comments:
Post a Comment