- सपा में जाने की अटकल तेज
शांतिदूत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल से मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी भविष्य की रणनीति पर फिलहाल संस्पेंस पैदा कर दिया।
मौर्य ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष अपना इस्तीफा भेजने के बाद संवाददाताओं से कहा कि अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि भविष्य में वह भाजपा में रहेंगे या किसी अन्य दल में जायेंगे। मौर्य का यह बयान आने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर उनका सपा में स्वागत भी कर दिया।


0 comments:
Post a Comment