‘ होली के रंग सावरे के संग ’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन Grand event of 'Holi Ke Rang Savare Ke Sang' program









                                                 सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो 







साहिबाबाद । वसुंधरा सेक्टर - 3 के सद्भावना पार्क में होलिका दहन के शाम श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा ‘ होली के रंग - सावरे के संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रशांत सूर्यवंशी की टीम के द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का संकीर्तन गायन किया गया जिससे पंडाल में मौजुद भक्त झूम उठे। 





कार्यक्रम का आयोजन सायं पांच बजे से किया गया जिसके तहत इत्र व केसर पुष्प वर्षा अखंण्ड ज्योति अलौकिक श्रृंगार,  भव्य दरबार, कृष्ण - राधा संग फूलों की होली के साथ ही श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की कहानी व गुणगान किया गया। प्रशांत सूर्यवंशी ने अपने टीम के साथ मधुर संगीत का ऐसा समां बांधा जिसमें भक्त भाव विभोर गए। भक्तिरस में डूबे भक्तों के तनमयता के कारण यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। भारी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजकों के द्वारा श्रोतागण व भक्तों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था। इस आयोजन के माध्यम से आपसी भाइचारा बढ़ाने का कार्य श्री श्याम िमत्र मंडल द्वारा किया गया, जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे है। 




आयोजन में मुख्य भूमिका विकास गौड़, अंजय सक्सेना, नितिन जैन, सुंदर भाटी, रविन्द्र भंडारी, मयूर गुप्ता, ललित गौड़,  विनय झा वरूण वंसल, नरेन्द्र डोडिवाल ने निभाई। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment