कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 125 में 50 महिला उम्मीदवार, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट Congress's first list released, 50 women candidates out of 125,




                                                       सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं।  











बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट मिला है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा एनआरसी - सीएए के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पूनम पांडे को टिकट मिला है, वह आशा वर्कर हैं। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment