अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के अनुसार सीरिया पर उनके और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोव के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है बस कुछ छोटे मसले सुलझाने बाक़ी है. जेनेवा में सीरिया मुद्दे पर जॉन कैरी और सर्गेई लेवरोव की बैठक हुई. उनके बीच महीनों पहले शुरू हुए संघर्ष पर फिर से विराम लगाने के तरीकों पर चर्चा हुई. कैरी का कहना है कि बैठक में वे दोनों समझौते के लगभग करीब थे, लेकिन वे समझौते की जल्दबाजी नहीं करेंगे. यह वार्ता ऐसे वक्त में हुई है जब दमिश्क के उपनगर दराया को चार साल की घेराबंदी के बाद सरकार ने विद्रोहियों से मुक्त कराया है. 12 घंटे चली बैठक के बाद कैरी ने कहा कि तकनीकी तौर पर विचार-विमर्श लगभग पूरा हो गया है. उन्होंने ये भी कहा है कि जो मसले अनसुलझे रह गए हैं उन पर कोशिश जारी रखने के लिए जानकार आने वाले दिनों में जेनेवा में बने रहेंगे. यह वार्ता ऐसे वक्त में हुई है जब दमिश्क के उपनगर दराया को चार साल की घेराबंदी के बाद सरकार ने विद्रोहियों से मुक्त कराया है. 12 घंटे चली बैठक के बाद कैरी ने कहा कि तकनीकी तौर पर विचार-विमर्श लगभग पूरा हो गया है. उन्होंने ये भी कहा है कि जो मसले अनसुलझे रह गए हैं उन पर कोशिश जारी रखने के लिए जानकार आने वाले दिनों में जेनेवा में बने रहेंगे.
(News Courtesy - BBC Hindi)
![]() |
| Russia and USA agreed on Seria issues, Hindi News |



0 comments:
Post a Comment