अयोध्या में गोली चलवाने का अफसोस- मुलायम- Mulayam Says On Ayodhya


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को खुद पर लिखी पुस्तक ‘बढ़ते गए साहसिक कदम’ का विमोचन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने पर उनकी बहुत आलोचना हुई लेकिन देश की एकता के लिए मस्जिद बचानी पड़ी और गोलियां चलानी पड़ीं। अगर ऐसा न करते तो मुसलमान कहते कि इस देश में उनके धार्मिक स्थल को नहीं बचाया जा सकता। मुलायम सिंह ने कहा कि उस समय संसद में जाने पर उन्हें मानवता का हत्यारा कहा
सबकुछ फिर भी यूपी पीछे
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए क्या चाहिए, पानी, सड़क और पत्थर, उत्तर प्रदेश में इसकी भरमार है। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश पिछड़ा हुआ है। सभी लोगों से आह्वान करते हुए उन्‍होंने कहा कि यहां से संकल्प लेकर जाएं कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का नहीं बल्कि अंग्रेजियत का विरोध किया। देश के कई राज्यों में इसके विरोध में सभाएं भी कीं हैं।
मिटाना होगा भेदभाव
मुलायम सिंह ने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद और गरीबी को मिटाना होगा। देश में लोग भूखों मर रहे हैं। इस समस्या का समाधान खोजना होगा। समाजवादी पार्टी इसी विचारधारा पर काम कर रही है। समाजवाद का असली मूलमंत्र गरीबी, भेदभाव, क्षेत्रवाद,जातिवाद को समाप्त करना है। सबको साथ लेकर चलना है तो देश की एकता, सामाजिक एकता के लिए भेदभाव नहीं होना चाहिए। देश में सांप्रदायिक भेदभाव को दूर करना होगा और अमीरी-गरीबी की खाई पाटनी होगी। विश्वास दिलाते है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के लिए काम करेंगे। इस मौके पर गोपालदास नीरज, उदय प्रताप सिंह आदि भी मौजूद थे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment