Shivaay... अजय देवगन के धमाके ने उड़ाई नींद

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का ट्रेलर बेहद पसंद किया जा रहा है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार यह अब तक देखा जा चुका है। अमिताभ सहित बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों और आम आदमी को यह ट्रेलर पसंद आया है। अजय देवगन के इस धमाकेदार ट्रेलर ने करण जौहर, रणबीर कपूर जैसे लोगों की नींद उड़ा दी है। करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' 'शिवाय' के सामने दिवाली पर रिलीज होने वाली है। 'रुस्तम' और 'मोहेंजो दारो' के बाद यह अगली बड़ी टक्कर है। टक्कर में दूसरी फिल्म का हाल क्या हो जाता है ये बात 'मोहेंजो दारो' के निर्माता अच्‍छी तरह जानते हैं।

शिवाय का ट्रेलर जिस कदर पसंद किया गया है उससे यह बात निश्चित हो गई है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी। सूत्रों का कहना है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' के ट्रेलर पर करण खासी मेहनत कर रहे हैं ताकि उनका ट्रेलर और फिल्म सुर्खियों में आ सके।

दूसरी ओर रणबीर कपूर इसलिए घबरा रहे हैं कि बेशरम, राय और बॉम्बे वेलवेट के बाद उन्हें एक हिट की सख्त जरूरत है। 'ऐ दिल है मुश्किल' से उन्होंने काफी उम्मीद बांध रखी है, लेकिन जिस तरह से 'शिवाय' के ट्रेलर को पसंद किया गया है रणबीर चिंता में पड़ गए हैं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment