बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया
साहिबाबाद, ( संवाददाता ) वसुंधरा में अमृत वर्षा एनजीओ ने नन्हें - मुन्हें बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें क्षेत्र के करीब 200 गरीब परिवार के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को उपहार दिया गया।
संस्था के अध्यक्ष रवि त्रिपाठी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृत वर्षा संस्था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मजलूम और गरीब बच्चों का हौसल्ला बढाने के लिए गणतंत्र दिवस का आयोजन किया था । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्वाचिन पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमती साक्षी शर्मा, स्कूल के डाॅयरेक्टर अभिनव शर्मा तथा राष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर सुमित डोगरा थे। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। अर्वाचिन स्कूल के प्रिसिंपल श्रीमती साक्षी शर्मा के तरफ से सभी बच्चों को काॅपी, पेंसिल व रबड़ का उपहार दिया गया तथा खाना खिलाया गया।
इस अवसर पर महेन्द्र चैधरी और श्रीमती सोनाली डोगरा ने बच्चों को अन्य उपहार दिये। इस मौके पर डा0 बी के शर्मा, राजीव शर्मा, टींकू चैधरी, सुशील चतुर्वेदी, अनिरूद्ध वशिष्ठ, योगेश कौशिक, डा0 एस एन शर्मा, कवि इरफान ईलाहावादी, संजय सिंह, अमित साहू आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज पांडेय, रचना चैहान, सीमा पांडेय, मोनिका त्यागी, रमेशचन्द त्रिपाठी, भूपेन्द्र नाथ, डा0 शिल्पा, एस डी अंसारी, गौरव जी, रेनू श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, सरोज अग्रवाल, शालू आदि ने पूर्ण सहयोग किया।




0 comments:
Post a Comment