नकली नोट छापने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार Four people arrested in fake currency raids



नोएडा,  (भाषा) नकली नोट छापने वाले एक गिरोह के चार लोगों को थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पांच लाख 94 हजार के नकली नोट बरामद किये हैं। उन लोगों के पास से पुलिस ने नोट छापने में इस्तेमाल आने वाली मशीन और कंप्यूटर आदि भी बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना इकोटेक-3 पुलिस ने हबीबपुर गांव में छापा मारा। पुलिस ने यहां से शाहरूख, दीपक शर्मा, डॉ. नफीस और नासिर को गिरफ्तार किया। 

उनके पास से पुलिस ने पांच लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किए। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से 2000, 500, 100 और 200 रूपये के नोट छापते हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अब तक लाखों रूपये के नकली नोट छापकर बाजार में उन्हें चलाया है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment