गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) 02 अक्टूबर 2018 राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल कुमार गर्ग जी द्वारा विजय नगर जोन स्थित सम्राट चैक से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत “स्वच्छता ही सेवा” थीम पर सफाई अभियान चलाया गया।
उक्त सफाई अभियान में मंत्री जी के साथ क्षेत्रीय पार्षदगण, नगर आयुक्त, जोनल प्रभारी विजय नगर, नगर निगम के अभियंताओ व निरी़क्षकों, कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य आर0डब्ल्यू0ए0 के पदाधिकारियों तथा नागरिकगणों द्वारा अपना-अपना सहयोग प्रदान किया गया।




0 comments:
Post a Comment