गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा कलेक्टेªट सभागार में हैसियत प्रमाण-पत्रों को जारी कराने में नागरिको को आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुये डी0ई0जी0एस0 द्वारा सोल्बैन्सी मेनेजमेन्ट सिस्टम पोर्टल का जनपद स्तर पर निर्माण कर लागू करने हेतु कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमें बताया गया कि इस पोर्टल द्वारा हैसियत प्रमाण-पत्रों को जारी करने की व्यस्थता की गयी है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने कार्यषाला में बताया कि जनपद में निवास कर रहे व्यक्ति कही से भी http://ghaziabad.nic.in वेवसाईड पर लाॅगिग करने के पश्चात वेवसाईड में उपलब्ध हैसियत लिंक पर क्लिक कर दिये गये निर्देषों का अनुसरण करते हुये हैसियत प्रमाण-पत्र आॅन लाईन प्राप्त कर सकते है। आवेदन भरने एवं प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा निःषुल्क रहेगी।
आवेदक द्वारा आवेदन जनपद की वेवसाईट http://ghaziabad.nic.in पर उपलब्ध लिंक हैसियत को क्लिक कर उपलब्ध फार्म और सभी आवश्यक प्रपत्रों को अपलोड करते हुये आवेदन हिन्दी में भरकर फाईनल सममिट किया जायेगा। जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय द्वारा आवेदन की जांच के उपरान्त आवेदन को रद अथवा सम्बन्धित अधिकारियों जैसे उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, स्थानीय निकाय, नगर निगम, सब रजिस्टार को अग्रिम जांच हेतु आॅन लाईन ही पे्रशित कर दिया जायेगा। सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी आख्या ज्यादा से ज्यादा दस दिन में तहसीलदार को आॅन लाईन अग्रसारित की जायेगी। तहसीलदार द्वारा जांच के उपरान्त अपनी संस्तुति के साथ आख्या उप जिलाधिकारी को पे्रषित की जायेगी। आख्या प्राप्त होने के उपरान्त उप जिलाधिकारी आख्या को 25 दिन में आॅन लाईन जिलाधिकारी गाजियाबाद को पे्रषित करेगे।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा उपरोक्त जांच आख्याओं का परीक्षण कर अधिकतम तीन दिन में डिजिटली हस्ताक्षरित हैसियत प्रमाण-प्रत्र आॅन लाईन जारी कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया को आॅन लाईन करने हेतु उद्देश्य यही है कि जनता का उत्पीडन न हो। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी रमेष रजंन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारी गण तहसीलदार सम्बन्ति विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment