गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला विकास अधिकारी गाजियाबाद की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार मे संचारी रोग नियन्त्रण पखवाडा के अन्र्तविभागीय बैठक का आयोजन किया गया है।
जिला विकास अधिकारी गाजियाबाद ने समस्त विभागो को निर्देशित किया कि हर विभाग को एक मुख्य जिम्मेदारी दी गयी ह,ै परन्तु विभागांे द्वारा स्पष्ट नही किया गया है कि उनके द्वारा क्या प्रगति की गयी। इस पर नाराजगी व्यक्त गयी। साथ उन्होने कहा कि अब तक जो भी कार्यवाही की गयी है उनको तृतीय बैठक में उपलब्ध कराने के कडे निर्देश दिये। उन्होने पंचायती राज विभाग के अधिकारी से कहा कि गावं में इस अभियान के नोडल प्रधान होगे तथा वे प्रभात फेरी का आयोजन कर संचारी रोग नियंत्रण माह का उदघाटन करेगे। जलाशय एवं नालियों की नियमित सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फंड से फाॅंगिग की व्यवस्था करेगे। झाडियों को कटवाये और जल संदूषण की उत्तरदायी नालियों को ढकेगें। सभी संवेदनशील गांव में कूडेदानों की स्थापना कर प्रत्येक मकान में शोैचालय का निर्माण कर गांव को खुले से शौच मुक्त बनायेगे। और वी0एच0एस0एन0सी0 के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोक थाम हेतु क्या करें और क्या न करें का संघन प्रचार-प्रसार कराया जाये।
नगर विकास विभाग से शुद्व पेयजल की उपल्बता हेतु हैण्डपम्म की रिर्बोरिगं तथा पेयजल की गुणवत्ता के लिए बैक्टीरियोलाॅजिकल व वायरालाॅजिकल जांच करायेगे। शहरी क्षेत्रों में मलिन बस्तियों के संवेदनशील आबादी समूहों में अपनी गतिविधियों का प्रचार प्रसार करेगे। बैठक में सम्बन्धित विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment