नोएडा (उत्तर प्रदेश), (भाषा) शहर के रजनीगंधा चौराहे पर आज सुबह डीटीसी की एक बस की चपेट में आकर दसवीं के छात्र की मौत हो गई।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि हरौला गांव निवासी प्रांजुल (17) आज सुबह मोटरसाइकिल से दसवीं की परीक्षा देने जा रहा था। रास्ते में रजनीगंधा चौराहे के पास उसकी बाइक डीटीसी बस से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर में प्रांजुल सड़क पर गिर गया और हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आयी। गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया।
शाही ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



0 comments:
Post a Comment