सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने किया हमला, चार जवान घायल - jammu and kashmir gun shots heard inside sunjwan army camp area





जम्मू: जम्मू से करीब दस किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए. इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी. दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस दौरान तीन से चार आतंकी दो- दो की तादाद में कैम्प में दाखिल हो गए. ये आतंकी जेसीओ फैमिली क्वाटर की ओर घुसे हैं. फायरिंग के दौरान चार जवान घायल हो गए हैं. एक जेसीओ की बेटी भी घायल हो गई है.

बताया जा रहा है कि कैंप के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गईं जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई. माना जा रहा है कि यह हमला जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने किया है.


पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला ऐसा हमला है. अधिकारियों ने बताया कि शिविर के पिछले हिस्से में सैन्यकर्मियों के आवासीय क्वार्टर हैं. आतंकवादियों की संख्या दो से तीन मानी जा रही है. हालांकि उन्हें अलग-थलग किया जा चुका है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment