मुम्बई, ( संवाददाता ) रुस्तम-ए-हिंद स्वर्गीय दारा सिंह ने खेल जगत में,फिल्म जगत में,राजनीति में और सामजिक कार्यों में दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है।दारा सिंह द्वारा लिखित 'मेरी आत्मकथा' को हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है।अब दारा सिंह की जीवनी (बायोग्राफी) पर किताब 'दीदारा अका दारा सिंह' का विमोचन फिल्मों के सुपर स्टार अक्षय कुमार और विंदू दारा सिंह द्वारा मुम्बई के जुहू में स्थित होटल जे डब्लू मेरियट में शनिवार १० दिसम्बर २०१६ को बड़े भव्य तरीके से किया गया।
दारा सिंह की बायोग्राफी को लॉन्च करने पहुँचे अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा,"दारा सिंह की बायोग्राफी पर फिल्म बनेगी और यदि विंदू दारा सिंह कहेंगे तो मैं उस फिल्म में काम करूँगा। लेकिन दारा सिंह जैसी बॉडी और कसरती शरीर बनाने के लिए मुझे कम से काम दो साल लगेंगे। मेरी फॅमिली और दारा सिंह की फॅमिली में काफी अच्छे रिश्ते पहले से है।बचपन में मैं कई बार दारा सिंह की कुस्ती देखने जाता था।बचपन में मेरे मन में दारा सिंह को लेकर एक डर था कि दारा सिंह की पीठ में त्रिशूल है और उनकी तीसरी आंख कभी भी खुल सकती है।"
'दीदारा अका दारा सिंह' के विमोचन के अवसर पर विंदू दारा सिंह उनकी पत्नी दीना और उनकी बेटी एमेलिया भाई प्रदुमन,अमरीक,दमन मान,शाद रंधावा व उनका परिवार,रतन ओलख, मुकेश ऋषि,नावेद व सईदा जाफरी,रोहित वर्मा,मोहन बग्गड़,गुरबचन सिंह,मोहमद,लकी व अली मोरानी,मामिक,राजिल सायानी,राइटर माहरुख मिर्ज़ा तथा फिल्म इडस्ट्री के काफी फिल्म और टीवी कलाकारो ने इस कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम को चार चाँद लगाया।


0 comments:
Post a Comment