आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत और इंडोनेशिया : मोदी India and Indonesia fight together against terrorism: Modi



नई दिल्ली,(वार्ता)  भारत और इंडोनेशिया ने आतंकवाद,मानव तस्करी और संगठित अपराधों के खिलाफ एकजुट अभियान की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ आज यहां द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया के समक्ष बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत भारत का एक महत्वपूर्ण साझीदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के साझा आर्थिक और सामरिक हित हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया और भारत दोनों में काफी समानताएं हैं। इंडोनेशिया लोकतंत्र, बहुलतावाद और सामाजिक समरसता का समर्थक है और यही भारत की भी मान्यताएं हैं। ऐसे में दोनों देशों ने सामरिक सुरक्षा के साथ ही आतंकवाद,संगठित अपराध और मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि श्री विडोडो के साथ आज हुई बातचीत मुख्य रूप से रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर केन्द्रित रही। समुद्री क्षेत्र से जुड़े देश होने के नाते दोनों पड़ोसी देशों के बीच समुद्री मार्गों की सुरक्षा के साथ ही आपदा प्रबंधन और पर्यावरण सरंक्षण के मसले पर भी व्यापक सहयोग करने पर सहमति जतायी गयी।

ननननशीघ, बुलाए जाने पर सहमति जतायी गयी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों के लंबे इतिहास को देखते हुए इस क्षेत्र में अनुसंधान कार्यों को प्रोत्साहित करने की बात हुई है। इस क्रम में एक-दूसरे के यहां भारत और इंडोनेशियाई अध्ययन पीठ स्थापित करने का फैसला किया गया है।श्री मोदी ने भारत यात्रा पर आने के लिए श्री विडोडो को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं उनकी यह यात्रा दोनों देशों के मित्रवत संबधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

श्री विडोडो दो दिवसीय भारत यात्रा पर कल देर रात दिल्ली पहुंचे। सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वगात किया गया। श्री विडोडो श्री मोदी के न्यौते पर भारत आए हैं। यह राष्ट्रपति विडोडो के अक्टूबर, 2014 में राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण के पश्चात उनकी यह पहली भारत यात्रा है। इंडोनेशियाई के राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी, कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और इंडोनेशिया का 22 सदस्यीय उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
श्री विडोडो ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाम को उनका राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिलने का कार्यक्रम है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment