UP सरकार ने 12वीं पास के लिए निकाली बंपर नौकरी, ऐसे करें आवेदन UP government took 12th for bumper job, the application of such



लखनऊ, ( न्यूज नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश सरकार ने इंटर पास बेटियों के लिए नौकरी का तोहफा दिया है। परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5628 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए भरा जाएगा। आवेदन फॉर्म 30 दिसंबर तक डाक से स्वीकार किए जाएंगे। पदों से संबंधित योग्यता, वेतनमान और आयु सीमा जानने के लिए आगे पढ़ें :

कुल पद : 5628 (वर्ग के अनुसार रिक्तियों का विवरण)

1. अनारक्षित, पद : 3564  

2. ओबीसी, पद : 775

3. एससी, पद : 880  

4. एसटी, पद : 409

योग्यता
1. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स (छह महीने का प्रसव प्रशिक्षण भी कोर्स में शामिल रहा हो) पूरा किया हो।
2. इसके अलावा उत्तर प्रदेश नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण भी होना चाहिए।

अन्य जरूरी योग्यता (तिथि के अनुसार)
1. 10 सितंबर 1998 से 02 दिसंबर 2007 के बीच उम्मीदवार ने विज्ञान विषयों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो। या
2. 03 दिसंबर 2007 से 11 नवंबर 2012 के बीच अभ्यर्थी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। या
3. 12 नवंबर 2012 या उसके बाद उम्मीदवार ने विज्ञान विषयों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment