अवैध शस्त्र बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार Illegal weapons seized, arrested 2 accused



गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी पुलिस ने कल रात डीएलएफ बिजलीघर के मैन गेट के पास से अभियुक्त अमर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कुबेर सिंह निवासी नारायणपुर थाना करवी जनपद चित्रकूट तथा  सत्यनारायण उर्फ राजा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी महादुकापुरवा थाना उत्तर्रा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 2 तंमचे 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल देर रात  चमन बिहार से अभियुक्त मुख्तियार पुत्र शोएब निवासी चमन बिहार झुग्गी झोपडी थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 70 पव्वै देशी शराब बरामद हुए है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने कल रात  बम्हेटा से अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र होराम निवासी शाहपुर बम्हेटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 56 पव्वै अग्रेजी शराब बरामद हुए है।

नशीला पाऊडर बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात राशिद अली गेट के पास से अभियुक्त शराफत पुत्र लियाकत निवासी अपर कोट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 350 ग्राम अवैध नशीला पाऊडर बरामद हुआ है।


अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात  खुशी वाटिका के पास से अभियुक्त रामकुमार पुत्र बुद्वप्रकाश निवासी समोली थाना दौराला जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। जिसक कब्जे से 180 पव्वै अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment