गाजियाबाद, ( संवाददाता ) प्रदेश के नगर विकास मंत्री मो0 आजम खाॅं ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओ के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। किसान मजदूर
भूमिहीन छात्र छात्रायें सभी तक योजनाओ का लाभ पहुंचाया गया है सरकार का प्रयास है कि हर हाथ को काम मिले हर खेत को पानी मिले स्वच्छ पेयजल विजली, सडक, पुल ,स्वास्थ्य आदि सुविधाये जन जन तक पहुंचायी जा रही है और सरकार इसके लिए सतत प्रयास रत है।
श्री खाॅं आज जनपद की सिद्धार्थ विहार कालौनी में 100 क्यूसेक गगां जल परियोजना का लोकार्पण करने के बाद जन सभा को समबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी के साथ है आम आदमी की तकलीफ एवं दुख में सरकार साथ में खडी है। उन्होंने कहा कि जल निगम द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराये जा रहे है। वो गुणवत्ता पूर्ण है। इस परियोजना से नोएडा एवं गाजियाबाद के लोग लाभान्वित होगे।
इस अवसर पर जल निगम के प्रबन्ध निदेशक पी0के आशुदानी ने बताया कि 100 क्यूसेक की इस परियोजना से नोएडा को 80 क्यूसेक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को 15 क्यूसेक तथा आवास विकास को 05 क्यूसेक पानी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त अब्दुल समद ने किया।


0 comments:
Post a Comment