कैसर पीडित डोरिस फान्सिस को इलाज हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष से
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज श्रीमती डोरिस फान्सिस पत्नी श्री विक्टर फान्सिस निवासी आर0सी0 632, आदर्श नगर निकट लार्ड शिवा पब्लिक स्कूल खोडा कालोनी को उनके घर जाकर मुख्य मंत्री सहायता कोष से स्वीकृत 06.50 लाख रूपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया केसरवानी ने कहा कि मुख्य मंत्री जी द्वारा यह धनराशि उनके कंेसंर के इलाज के लिए स्वीकृत की गयी है। हमारी कामना है कि ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। ज्ञातव्य है कि श्रीमती फान्सिस का कैसंर का इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार, श्री विक्टर फान्सिस तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक श्री अमन यादव व प्रवेश बेैसोया आदि उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment