गोपालगंज, ( संवाददाता ) थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो बोतल शराब भी बरामद की। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि स्थानीय दुकानदार अखिलेश राम शराब पीकर थावे गोलंबर के पास हंगामा कर रहा था। लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दुकानदार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।
शराब पीकर हंगामा कर रहा दुकानदार गिरफ्तार Shopper arrested for drunken ruckus
गोपालगंज, ( संवाददाता ) थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे एक दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने दो बोतल शराब भी बरामद की। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि स्थानीय दुकानदार अखिलेश राम शराब पीकर थावे गोलंबर के पास हंगामा कर रहा था। लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दुकानदार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।

0 comments:
Post a Comment