पुराना नोट लेने से इन्कार करने पर महिला को पीटा Old woman beaten to refuse to take note




गोपालगंज, ( संवाददाता ) उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में पांच सौ का पुराना नोट लेने से इन्कार करने पर कुछ लोगों ने एक महिला दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने मारपीट के बाद दुकान में रखे गए सात हजार नकद सहित करीब बीस हजार का सामान लूट लेने का आरोप लगाते हुए घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार वृंदावन मौजे गांव की अंचल देवी अपने किराना दुकान पर बैठकर सामानों की बिक्री कर रही थी। इसी बीच गांव के दो लोग उसकी दुकान पर पहुंचे तथा तीन सौ रुपये का सामान खरीदा। सामान लेने के बाद दोनों ने पांच सौ का नोट महिला दुकानदार को दिया। महिला ने पांच सौ के पुराने नोट के बंद होने की बात कहते हुए पुराना नोट लेने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर गुस्से में आए लोगों ने महिला की सरेआम पिटाई शुरू कर दी तथा दुकान के काउंटर में रखा सात हजार नकदी तथा करीब 12-13 हजार का सामान लेकर भाग निकले। महिला दुकानदार ने इस संबंध में थाने में दर्ज प्राथमिकी में अपने ही गांव के करण शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment