मुंबई : भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट में आज यहां इंग्लैंड को पारी और 36 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 55 रन देकर 6 विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड के निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए टीम को 55.3 ओवर में 195 रन पर समेटा। अंतिम दिन भारत ने सिर्फ 8 ओवर में 4 विकेट चटकाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। विराट की कप्तानी में भारत ने लगातार 5 सीरीज जीतीं। कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



0 comments:
Post a Comment