तमंचा सहित अभियुक्त गिरफ्तार Accused arrested



                                                                  संक्षिप्त अपराध 

गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना इन्द्रापुरम पुलिस ने आज करीब 12ः30 बजे बरातघर मकनपुर से अभियुक्त मुन्ना उर्फ मूलचन्द निवासी हरप्रकाश निवासी मकनपुर थाना इन्द्रापुरम ,गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।  जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

48 पव्वा अवैद्य देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बाॅर्डर पुलिस ने बीती रात बंद फाटक रेलवे लाईन किनारे से अभियुक्त विक्की पुत्र संजय निवासी बहेटा हाजीपुर थाना लोनी बाॅर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 48 पव्वा अवैद्य देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुयी है।

एक किलो 900 ग्राम अवैद्य डोडा पाउडर सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बाॅर्डर पुलिस कल देर रात गोल्डी पब्लिक स्कूल के पास से अभियुक्त सुमित पुत्र मोहकम सिंह निवासी राजीव गार्डन थाना लोनी बाॅर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक किलो 900 ग्राम अवैद्य डोडा पाउडर बरामद हुआ है।

दो पेटी अंग्रेजी शराब व दो किलोग्राम अवैद्य डोडा पाउडर सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने आज दोपहर करीब 01ः30 बजे माधोपुर से अभियुक्त कमल सिंह पुत्र विनोद निवासी ए 1 गली नं0 2 अम्बेडकर नगर थाना विजयनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से दो पेटी अवैद्य अंग्रेजी शराब व दो किलोग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ है। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment