3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 06 दोपहिया वाहन बरामद



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना कविनगर पुलिस ने आज  3 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 3 चाकू, चोरी की 4 मोटरसाईकल व 2 स्कूटी बरामद हुयी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में फिरोज पुत्र बाबूराम निवासी मरादनगर रावली रोड बिजली घर के पास थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, तालिब पुत्र असरफ निवासी मालीवाडा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा सिकन्दर पुत्र राजा निवासी आरडीसी पुल के नीचे झुग्गी झोपडी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद है। इनके पास से थाना मुरादनगर, थाना कोतवाली तथा थाना कविनगर से चोरी की गई मोटरसाईकिल और स्कूटी बरामद हुई है। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment