एसोसिएशन की बैठक में बोलते एसपी सिटी।
साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जनता की भागीदारी के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं है। यह विचार एसपी सिटी आकाश तोमर राजेन्द्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह में व्यक्त किये।
एसपी सिटी ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना अपराध नियंत्रण आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से पुलिस की कार्यशैली में भी बदलाव आया है और क्राइम धीरे धीरे घट रहा है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि अपराध नियंत्रण हो और सुख चैन की बहाली हो। यह काम जनता के सहयोग से ही पूरा हो सकता। साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की पाॅलिसी अपराधियों से प्रदेश को मुक्त कराना है और इस तरह की नीतियां सरकार बना रही है कि आम जनता बिना भय के अपना काम काज कर सके, उद्योग और व्यापार भी फले-फूलें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को भय मुक्त कराने के अलावा मूलभूत सुविधाएं सड़क, पानी, नाली, खडंजा, सीवर की सुविधा शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता करना सरकार का काम है।
इस अवसर पर पश्चिमी यूपी पावर कारपोरेशन के एसडीओ उप खंड अर्थला प्रभात कुमार ने बताया कि पावर कारपोरेशन की मनसा राजनेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक उप बिजली घर बनाने की है, लेकिन कुछ शरारती तत्वों के कारण भूमि मिलने में परेशानी हो रही है। इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एकेआर त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारियों और आम जनता से जीएसटी का भय धीरे-धीरे निकल रहा है और इससे डरने की कोई जरुरत नहीं है। यह बहुत आसान कर प्रणाली है, इसके फायदे अब मिलने शुरु होंगे। संस्था के अध्यक्ष केके शर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सामने अपने क्षेत्र की समस्याएं पीने का पानी, टूटी सड़कें, सीवर, सुरक्षा, यातायात जाम आदि को रखा। संचालन महामंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जगबीर सिंह चैधरी, सरदार पीतम सिंह, तेजपाल चैहान, अरुण जैन, सरदार ज्ञान सिंह, सत्यनारायण कौशिक, हिमांशु चैधरी पार्षद, हरदेव सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से पत्रकार एसपी चैहान, पंकज सिंह, पंकज राय, अमित सिंह, एसपी सिटी, विधायक साहिबाबाद, एसडीओ वाणिज्य कर विभग के उन निदेशक, पार्षद साहिबाबाद गांव, पूर्व सीओ आरसी शर्मा आदि अतिथियों का साल ओढ़ाकर कर सम्मान किया गया।



0 comments:
Post a Comment