इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मंगल चैक इंदिरापुरम से एक कपड़ा व्यापारी से लूटे गए ढाई लाख कैश के मामले में 48 घंटे के अंदर ही एक लुटेरे को गिरफ्तार कर नगद 82हजार रूपये ,एक तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने थाना इंदिरापुरम में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 2 दिन पहले मंगल चैक पर इंदिरापुरम में एक कपड़ा व्यापारी से ढाई लाख रूपये दो सशस्त्र बदमाशों ने लूट लिए थे। इस मामले की विवेचना एसआई भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह को विवेचना के दौरान में कुछ सुराग हाथ लगे थे। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली कि व्यापारी के साथ लूट को अंजाम देने बाले बदमाश वैशाली की पुलिया पर किसी घटना को अंजाम देने के लिये आने वाले हैं।
थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में एसआई अपनी टीम के साथ एसआई भूपेन्द्र सिंह ने बदमाशों को दबोचन के लिये जाल बिछाया गया और शुक्रवार की रात में सेक्टर 5 और 6 की पुलिया वैशाली के पास से एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया दूसरा भागने में कामयाब हो गया। लुटेरे का नाम मोहम्मद रियाज पुत्र मेहंदी हसन निवासी गोसाई बेहटा थाना बिल्सी जिला बदायूं है। फिलहाल रियाज बाॅबी के मकान गली नंबर 26 मुल्ला कालोनी थाना गाजीपुर दिल्ली में किराए पर रहता है। उससे घटना में प्रयुक्त 82 हजार रूपये घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल और एक तमंचा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार लूट का आरोपी मोहम्मद रियाज।



0 comments:
Post a Comment