साहिबाबाद, स्थानीय पत्रकार चक्रेश जैन का बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। पत्रकार चक्रेश जैन हृदय की बीमारी से काफी लंबे समय से पीड़ित थे। उनके इलाज में हृदय प्रत्यारोण ही विकल्प बचा था। यह मौत हृदय ट्रांसप्लांट के उपचार के दौरान हुई बताई गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार करीब 45 साल के चक्रेश जैन गाजियाबाद के अनेक सान्ध्य समाचार पत्रों में साहिबाबाद संवाददाता के तौर पर सेवा दे चुके थे।इसके अलावा वे अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की खबरें बनाकर अन्य समाचार पत्रों में भी समाचार सेवा प्रदान किया करते थे ।
चक्रेश जैन का परिवार राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 के ब्लॉक 11 में रहता है ।वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं । उनकी शव यात्रा में समाज सेवी संस्थाओं के अनेक लोग पत्रकार और सगे संबंधी सामिल हुए। ब्रहस्तिबार को उनकी अंतिम यात्रा श्मशान घाट पर जैन रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई।
चक्रेश जैन की मौत पर प्रेस क्लब साहिबाबाद के अध्यक्ष श्री चौहान की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य पत्रकारों ने चक्रेश जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की कथा उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी शोक सभा में पंकज सिंह, पंकज राय ,चंदन सिंह ,मनोज कुमार ,संजय त्रिपाठी, विजय भाटी ,सुभाष झा, नदीम चौधरी ,मीनाक्षी शर्मा तथा मनीष पांडे आदि उपस्थित थे।



0 comments:
Post a Comment